फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायण आश्रम-कज्योति सड़क में हो रहे डामरीकरण की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। नारायण आश्रम-कज्योति सड़क में डामरीकरण पर सवाल खड़े होने लगे हैं। भाजपा की जिला मंत्री लीला बनग्याल ने डीएम सी रविशंकर के सामने घटिया डामरीकरण का मामला उठाया है।
विज्ञापन



डीएम के डामरीकरण की जांच कराने की बात कही है। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में लीला बनग्याल ने कहा है कि सड़क में इन दिनों डामरीकरण का काम किया जा रहा है। डामरीकरण के काम में कंकरीट के स्थान पर मिट्टी मिलाई जा रही है। डामर की इतनी पतली परत बिछाई जा रही है कि वह जल्द ही उखड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि डामरीकरण के काम में गुणवत्ता का कतई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। बगैर सोलिंग किए ही डामरीकरण किया जा रहा है। कहा है कि काम इतना घटिया है कि सड़क पर घास उग आई है। उन्होंने डामरीकरण के काम की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने डामरीकरण के काम की जांच के लिए कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें