पिथौरागढ़। पिथौरागढ़, चंपावत जिले के दवा प्रतिनिधियों ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए सामूहिक रक्तदान किया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा की देखरेख में उन्होंने 30 यूनिट रक्तदान किया। दवा प्रतिनिधि संघ पिथौरागढ़-चंपावत के अध्यक्ष भुवन पांडे ने बताया कि जिला अस्पताल में पिथौरागढ़, चंपावत जिले के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल के नागरिक भी इलाज के लिए आते हैं। रक्तकोष में खून की कमी को देखते हुए संगठन ने सामूहिक रक्तदान करने का निर्णय लिया। रक्तदान करने वालों में भुवन पांडे, भगवान सिंह, भरत कुमार, डीडी डुंगरिया, परवीन शाही, अमित शाह, गंभीर भंडारी, योगेश सौन, जीवन पंत, पंकज भंडारी, कुबेर रजवार, अंजार अहमद, कैलाश पांडे, मनोज भंडारी, निर्मल भट्ट, रवि उपरारी, कमल पांडे आदि थे।