फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस ने की बलात्कार की घटनाओं की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। महिला कांग्रेस ने देश में हो रही बलात्कार की घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा की है। कहा है कि केंद्र और राज्य सरकारें इन घटनाओं को रोकने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रही हैं।
विज्ञापन


नगरपालिका में हुई महिला कांग्रेस की बैठक में मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश महामंत्री/पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कहा कि बीजेपी राज में महिलाएं, बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। देश में महिला अपराध का ग्राफ बढ़ना गंभीर चिंता का विषय हैं। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष पदमा बिष्ट ने कहा इस तरह के अपराध को सहन नहीं किया जा सकता। केंद्र और राज्य सरकारें इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाती हैं तो महिला कांग्रेस सीमांत जिले में आंदोलन शुरू कर देगी। बैठक में महिला नेत्री जानकी खाती, गंगा देवी, योगिता, रेखा देवी ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें