फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चामी पुल पर अनियंत्रित होकर लटका ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जौलजीबी से सामान लेकर मदकोट आ रहा एक ट्रक रविवार सुबह करीब छह बजे चामी पुल पर अनियंत्रित होकर पुल से बाहर लटक गया। इससे जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। ट्रक में चालक समेत चार लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


ट्रक खाई में गिरता तो जानमाल का नुकसान हो सकता था। ट्रक को निकालने के लिए क्रेन मंगाई गई। क्रेन की मदद से करीब 10 बजे ट्रक को पुल से हटाया जा सका। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क संकरी होने के कारण ट्रक पुल के किनारे से नीचे की ओर लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें