गणाईगंगाली (पिथौरागढ़)। स्वीकृति के दस साल बाद भी खिरमांडे-गणाईगंगोली मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में निराशा है। उन्होंने विधायक से सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की है।
मंगलवार को खिरमांडे संघर्ष समिति ने क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला से मुलाकात की। कहा कि सड़क को स्वीकृति मिले 10 साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक सड़क का काम शुरू नहीं हो सका। नतीजतन ग्रामीणों को अब भी कई किमी पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है।
साथ ही लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। विधायक ने सड़क निर्माण के लिए शासन से वार्ता का भरोसा दिलाया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य शांति देवी, नंदन सिंह, आनंद सिंह, कुंदन सिंह, नवीन सिंह, मनोज सिंह, मान सिंह, महेश सिंह, संजय सिंह आदि थे।