फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारी का स्वास्थ्य परीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। महरी धर्मशाला में सड़क निर्माण की मांग के लिए आमरण अनशन पर बैठीं महिला आंदोलनकारी 48 वर्षीय महिला भगवती देवी का मंगलवार को चिकित्सकों के दल ने स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन


इससे पहले सात दिन से अनशन पर बैठीं भागीरथी देवी (58) को तहसीलदार रघुवीर सिंह के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों ने सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों के दल ने उनके स्वास्थ्य में गिरावट की बात कही थी। इसके तुरंत बाद अनशन में भगवती देवी बैठ गई।

अनशनस्थल पर हुई सभा में संघर्ष समिति के संयोजक देवीदत्त पाठक ने महिला आंदोलनकारियों को बलपूर्वक उठाने के लिए महिला कर्मचारियों के न होने पर आपत्ति जताई। मंगलवार को धरने पर कैलाश पाठक, कमल पाठक, भुवन पाठक, सुंदर काकी, मुन्नी कार्की, तारा कार्की आदि बैठे। ग्रामीण हलियाडोब-ओखरानी-नाचनी मार्ग के शेष भाग की वित्तीय स्वीकृति की मांग को लेकर आंदोलित हैं। इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ीनाग में भर्ती आंदोलनकारी भागीरथी देवी की हालत में अपेक्षाकृत सुधार है। मंगलवार को समाजसेवक प्रकाश बोरा ने अपनी टीम के साथ आंदोलनकारी का हाल जाना।
विज्ञापन


महिलाओं के हाथ आई आंदोलन की कमान
महरी धर्मशाला में सड़क निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन की कमान अब महिलाओं के हाथ में आ गई है। प्रशासन द्वारा आंदोलनकारी महिला को उठाने के तत्काल बाद दूसरी महिला अनशन पर बैठ गई। अनशनकारी की सुरक्षा के लिहाज से पहाड़ की टापू पर जंगल में बने महरी धर्मशाला में दर्जनों महिलाएं रातभर रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें