फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गांव से एकत्र करेंगे आजीवन सहयोग निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। भाजपा की शुक्रवार को यहां हुई मंडल स्तरीय बैठक में तय किया गया कि हर गांव और हर बूथ से आजीवन सहयोग निधि एकत्र की जाएगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। आजीवन सहयोग निधि एकत्र करने से लोग पार्टी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ जाएंगे और संगठन को मजबूत करने में आसानी होगी।
विज्ञापन


विवेकानंद इंटर कॉलेज में हुई बैठक में मंडल प्रभारी गंगा सिंह पिपलिया ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा। हर गांव में ऐसे सदस्य तैयार किए जाएंगे जो आजीवन सहयोग निधि दे सकें। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी में भाजपा संगठन पहले से ही काफी मजबूत है। फिर भी इसे सक्रिय करने की जरूरत है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जगत मर्तोलिया ने कहा कि क्षेत्र के विकास को गति देने का प्रयास करना होगा।

लोगों ने सरकार से जो अपेक्षा की है उसे पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इस मौके पर जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता पाना राम को मंडल महामंत्री मनोहर दरियाल ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बैठक में प्रयाग पालीवाल, यशोदा पांगती, तुलसी देवी, तारा आर्या, प्रदीप रावत, रतन नेगी, धर्म सिंह परिहार, सुरेंद्र पालीवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें