फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के दौरान पेयजल लाइन टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। लोक निर्माण विभाग की ओर से डांडाधार से पापड़ी होते हुए सेबिला तक बनाई जा रही सड़क के मलबे से पेयजल लाइन कई जगह टूट गई है। इस कारण पैंकुति, सेबिला, कैंठी गांवों में पेयजल संकट पैदा हो गया है। लाइन टूटने से गांव तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। लंबे समय से लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। अब तक लोग प्राकृतिक स्रोतों से प्यास बुझा रहे थे, लेकिन अब उनमें भी पानी कम होने लगा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट देव सिंह बोरा का कहना है लंबे समय से पेयजल सप्लाई बंद है, बावजूद इसके जल संस्थान बिल भेजता जा रहा है। इसे लेकर भी लोगों में भारी आक्रोश है। जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता गजेंद्र मनोला ने बताया कि पेयजल लाइन सड़क निर्माण के दौरान टूटी है, इसलिए मरम्मत के लिए धनराशि भी लोनिवि को ही देनी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि लोनिवि से धन मिलने के बाद पेयजल लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। लोनिवि के सहायक अभियंता शरद जिंदल ने बताया कि जल संस्थान की तरफ से उनको क्षतिपूर्ति का आगणन मिल गया है। धनराशि जमा करने में कुछ दिन और लगेंगे। उन्होंने कहा कि लोनिवि पेयजल लाइन के नुकसान का पूरा भुगतान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें