फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाली पल्याल की वन भूमि से अतिक्रमण हटाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत पाली पल्याल की वन पंचायत भूमि पर बाहरी लोगों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण से नाराज लोगों ने एसडीएम वैभव गुप्ता को ज्ञापन दिया। उन्होंने एसडीएम से वन पंचायत की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को शीघ्र हटाने और वन भूमि को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत पाली पल्याल के सरपंच ठाकुर सिंह ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि सिबना निवासी हरीश दत्त, सुरेश चंद्र द्वारा उनके ग्राम सभा की वन पंचायत भूमि की सीमा के अंदर कंपार्ट नंबर तीन में मजदूरों और जेसीबी की मदद से अतिक्रमण किया जा रहा है। कहा कि जेसीबी से खुदाई करने से साल और चीड़ के पेड़ों को नुकसान पहुंच रहा है।
बताया कि वन पंचायत की 0.040 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण किया जा चुका है। उक्त व्यक्तियों के अतिक्रमण के संबंध में 20 नवंबर को भी ग्राम सभा के लोगों द्वारा बैठक की गई। जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई थी। ग्रामवासियों ने एसडीएम से वन पंचायत भूमि से शीघ्र अतिक्रमण हटाते हुए वन पंचायत की संपत्तियों को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं, आरोपी सुरेश चंद्र का कहना है कि उक्त भूमि पर भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड का गैस गोदाम बनाया जा रहा है। बताया कि उक्त भूमि पाली निवासी देव सिंह पुत्र नैन सिंह द्वारा दान दी गई है। उक्त भूमि की रजिस्ट्री भी कर दी गई है। एसडीएम का कहना है कि उक्त भूमि की जांच के संबंध में तहसीलदार को तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें