फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद समितियों का संचालन कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उप निबंधक सहकारिता एमसी त्रिपाठी ने साधन सहकारी समिति के सचिवों को ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उप निबंधक ने कुछ समितियों के बंद होने की शिकायत पर नाराजगी जताते हुए इन समितियों का संचालन करने एवं सभी समितियों में कंप्यूटर लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


बुधवार को जिला पंचायत सभागार में ऋण, वितरण की समीक्षा करते हुए उप निबंधक ने कहा कि प्रत्येक किसान को सहकारिता से जोड़कर सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम करना होगा। उन्होंने ऋण वितरण का लक्ष्य पूरा करने वाली समितियों को ऋण के लिए और प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। 22 करोड़ बकाए की वसूली न होने नाराजगी जताते हुए ऋण वसूली में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कैडर सचिवों के वेतन, भत्ते के बनाए गए कैडर फंड से ओवरड्राफ्ट पर चिंता जताई और समितियों को व्यवसाय बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में बीमा कंपनियों द्वारा पशु बीमा का भुगतान न करने का मामला उठा। उप निबंधक ने जिला सहायक निबंधक केेस रौंकली को आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए। उप निबंधक ने वर्ष 2016-17 के प्रपत्र अपूर्ण होने पर सभी सहायक विकास अधिकारियों को लताड़ लगाई। समितियों के सदस्यों के लाभांश का वितरण समय पर करने को कहा। इस दौरान जिला सहकारी अधिकारी केएस लडवाल, मुरारी लाल वर्मा, पीएस खोलिया, विजेंद्र लुंठी, सावित्री दुग्ताल, अरविंद सिंह, कृष्ण कुमार बोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें