फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों में सरकार के खिलाफ गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कर्ज माफी की मांग को लेकर किसान आंदोलन में डटे हैं। किसानों में प्रदेश सरकार के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। किसानों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


क्रमिक अनशन के 41वें दिन किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान संगठन के संरक्षक शंकर राम कोहली की अध्यक्षता में हुई सभा में किसानों ने कहा कि किसान किसी भी दशा में फसली ऋण अदा नहीं करेंगे। चाहे इसके लिए किसानों को जेल ही क्यों न जाना पड़े। शंकर राम कोहली ने कहा कि चुनाव के समय किए गए वादे से सत्ताधारी दल और सरकार मुकर रही है।

संगठन के मंत्री जगदीश प्रसाद ने कहा कि किसान संगठन को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। कहा कि 15 सितंबर को किसान जिला मुख्यालय में विशाल रैली निकालेंगे। रविवार को मनोहर सिंह इगराल, प्रेम सिंह, नरेंद्र सिंह, मनी राम क्रमिक अनशन पर बैठे। हरीश पंत, जगदीश चंद्र जोशी, जगदीश विश्वकर्मा आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें