फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोकटा, सतगढ़ की टीम ने किया हिलजात्रा का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रामलीला प्रबंधकारिणी समिति की ओर से आयोजित सातूं-आठूं महोत्सव में बोकटा से आए दल ने हिलजात्रा का मंचन किया। इस दौरान चांचरी, खेल, ठुलखेल की धूम मची है।
विज्ञापन


बोकटा के दल ने हिलजात्रा में हिरन और चित्तल, हलिया आदि का मंचन किया। दल में डिगरदीप आर्या, प्रवीन प्रसाद, किशन सिंह सिरोला, ज्ञान सिंह नेगी, चंद्र सिंह बिष्ट आदि शामिल थे। कुंडल सिंह कन्याल के नेतृत्व में भनड़ा (डीडीहाट) की टीम ने चांचरी का प्रदर्शन किया। भनड़ा के बाद सतगढ़ की टीम ने हिलजात्रा का मंचन किया। रामलीला प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा ने सांस्कृतिक दलों को सम्मानित किया। आसपास के गांवों की महिलाएं और पुरुष दल महोत्सव में भागीदारी कर रहे हैं। रामलीला मैदान सदर में सुबह से देर शाम तक उत्सव का सा माहौल है।

बृहस्पतिवार के कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती थे। आयोजन को सफल बनाने में दीपक गुप्ता, नवीन भट्ट, सुनील वर्मा, राकेश साह, मनीष नगरकोटी, शुभम साह, कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया, हेमराज बिष्ट, जनार्दन उप्रेती, मनीष लोहिया आदि सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें