फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विण के खिलाडिय़ों ने कबड्डी में दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में विण विकासखंड की प्राथमिक, सब जूनियर वर्ग की खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक, बालिका वर्ग में टकाना, स्यूनी विद्यालय के खिलाड़ियों को दबदबा रहा। सब जूनियर बालक में एंचोली, बियरशीबा, शिशु मंदिर, मंडप स्कूल, मोस्टामानू, लिंठ्यूड़ा, गैठना ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। ब्लॉक खेल समन्वयक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 29 अगस्त को प्राथमिक, सब जूनियर वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि इन मैचों के आधार पर खिलाड़ियों का विकासखंड की टीम में चयन किया जाएगा। जो जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। आयोजन में राजेश उप्रेती, आशीष पंत, हरीश पंत, हीरा खिमाल, रवींद्र पांडे, तनवीर पोखरिया, बबीता जोशी, मो. अहसान, चंद्र सिंह पोखरिया सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें