फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 अगस्त को सचिवालय कूच करेंगे रोडवेज कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने छह सूत्री मांगों को लेकर तीन अगस्त को सचिवालय कूच करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


परिषद के शाखाध्यक्ष संजय महर की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रांतीय नेतृत्व के प्रस्तावित आंदोलन का समर्थन करने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि लगातार मांग के बाद भी परिवहन निगम कर्मियों को राज्य कर्मचारियों की भांति सातवां वेतनमान नहीं दिया जा रहा है। संविदा कर्मियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। न्यूनतम वेतन 18000 रुपये देने की मांग भी पूरी नहीं की जा रही है। लंबित देयकों का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

निगम कर्मियों को राज्य कर्मचारियों की भांति पदनाम और ग्रेड वेतन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। परिषद ने परिवहन निगम के ढांचे का पुनर्गठन करने की मांग उठाई है। कहा है कि परिवहन निगम की जन कल्याणकारी योजनाओं का लगभग 28 करोड़ और आपदा मद में लगभग 22 करोड़ रुपये शासन स्तर पर लंबित है। इस धनराशि का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इन मांगों को पूरा करने के लिए प्रांतीय नेतृत्व ने दो अगस्त तक का समय सरकार को दिया है। मांगें पूरी नहीं होती हैं तो तीन अगस्त को सचिवालय कूच किया जाएगा। बैठक में मोहन सिंह भंडारी, मनोहर सिंह जेठी, भारतमणि त्रिपाठी, नवीन कोठारी, नवीन आगरी, राजेंद्र सिंह भाकुनी, नेत्र बल्लभ पांडे, पूरन सिंह भंडारी, केडी जोशी, जगदीश सिंह बोरा, धीरेंद्र ह्यांकी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें