फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लम्पाटा जाने वाली सड़क की हालत जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कासनी चुंगी से लम्पाटा गांव को जोड़ने वाली सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है। इस कारण सड़क के किनारे की आबादी, औद्योगिक आस्थान में काम करने वाले लोग खासे परेशान हैं। बारिश से सड़क पर डाला गया सीमेंट उखड़ गया है। अब लोगों को इस सड़क पर दोपहिया वाहन चलाने में भी कठिनाई हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को पत्र भेजकर सड़क की दशा सुधारने और पूरी सड़क पर हॉटमिक्स करने की मांग की है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में कासनी चुंगी से लम्पाटा गांव के लिए बनी दो किलोमीटर लंबी इस सड़क पर सात वर्ष पहले सीमेंट डाला गया था। इस सड़क से औद्योगिक आस्थान के रेडीमेड उद्योग, दुग्ध उद्योग, बेकरी, आटा उद्योग, वेल्डिंग, गमला बनाने वाले उद्योग आदि में काम करने वाले और लम्पाटा गांव वाले आवाजाही करते हैं। सड़क खराब होने के कारण इन उद्योगों में उत्पादित माल को बाजार तक लाने में दिक्कत हो रही है।

उद्यमी सतीश भट्ट, नीटू ऐर, पंकज साही एवं पूरन सिंह मेहरा ने विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को पत्र लिखकर सड़क पर नए सिरे से कंकरीट करने के लिए धन अवमुक्त करने की मांग की है। विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों ने प्रकाश पंत के सामने इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें