फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेस कोड, ऑनलाइन प्रवेश के विरोध में आंदोलन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महाविद्यालयों में ड्रेस कोड, ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया और सेमेस्टर प्रणाली समाप्त करने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने धरनास्थल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


पूर्व छात्रसंघ सचिव करन खाती के संचालन में हुई सभा में छात्रों ने कहा कि ऑनलाइन प्रवेश और सेमेस्टर प्रणाली लागू कर विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष सूरज वल्दिया ने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि नए नियम लादकर अभिभावकों के सिर पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों के साथ खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा।
आंदोलन को एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि आशीष हावर्ड, मनोज ठकुराठी, शुभम कार्की, रूपेश पांडेय, राजेश पाठक, अभिषेक बोरा, आशीष पुनेठा, करन पुजारा आदि ने समर्थन दिया। कहा कि आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें