फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग में कर्ज में डूबे किसान की आत्महत्या के मामले में कांग्रेस ने बुधवार को शास्त्री चौक पर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अडानी और अंबानी का कर्ज तो माफ कर दिया, लेकिन किसानों को वंचित कर दिया। राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि मोदी सरकार की हर नीति पूंजीपतियों को फायदा दिलाने वाली है।

प्रदीप टम्टा ने कहा कि सीमांत तहसील मुनस्यारी में न तो एसडीएम है और न तहसीलदार ही है। उन्होंने कहा कि सरकार सीमांत के लोगों और किसानों की उपेक्षा कर रही है। सरकार की गलत नीतियों के कारण ही पहली बार किसी किसान को आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा है। टम्टा ने आम जनता से अपील की कि वह सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ एकजुट हो जाएं और विरोध के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि किसान की मौत के बाद जिस तरह मुख्यमंत्री और उनके मंत्री बयानबाजी कर रहे हैं, उससे साफ जाहिर है कि सरकार को इस घटना से कोई फर्क नहीं पड़ा है। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर टोलिया, ईश्वर कोरंगा, तारा पांगती, देव सिंह बोरा, कैलाश कोरंगा, हीरा सिंह चिराल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें