फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राज्य स्तरीय मुआय थाई में 13 खिलाड़ियों ने जीते पदक

Sun, 31 Dec 2023 08:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
राज्य स्तरीय मुआय थाई प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। नॉर्थ इंडिया मुआय थाई प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 13 पदक प्राप्त किए हैं। पदक विजेता चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय मुआय थाई प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

सीरी फोर्ड स्टेडियम नई दिल्ली में 28 और 29 दिसंबर को हुई नॉर्थ इंडिया मुआय थाई प्रतियोगिता के नेशनल फेडरेशन कप में उत्तराखंड के 13 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर 13 पदक जीते। टीम कोच पुष्पेश जोशी ने 58 किलो भार, निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल के मानव कुमार ने 48 किलो भार, एशियन स्कूल के अभिनय कठायत ने 42 किलो भार ने रजत और विजडम स्कूल पिथौरागढ़ के वेदांत लोहिया ने 30 किलो भार में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

मल्लिकार्जुन विद्यापीठ थल स्कूल के प्रियांशु कार्की, दिवाकर खाती, लोकेश कुमार, प्रियांशु बोरा, सूरज खर्कवाल, कृष्णा कुमार ने स्वर्ण और तुषार रावत, दिव्यांशु पानू व आलोक चंद ने रजत पदक जीते। खिलाड़ियों के चयन पर उत्तराखंड मुआय थाई देवभूमि एसोसिएशन ऑफ मुआय थाई के अध्यक्ष भूपेश पंत, सचिव नीरज उपाध्याय, उपाध्यक्ष राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष भगवान सिंह, शंकर सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन


आनंद बने राष्ट्रीय जज

पिथौरागढ़। प्रतियोगिता के दौरान हुई राष्ट्रीय जज की परीक्षा में सीनियर कोच आनंद चुफाल ने परीक्षा उत्तीर्ण कर राष्ट्रीय जज बन गए हैं। वह अब राज्य में होने वाली प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रहेंगे। संवाद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें