व्यापार संघ की बैठक में मौजूद व्यापारी
- फोटो : AMAR UJALA
डीहीहाट (पिथौरागढ़)। कोरोना के चलते एक जून से 30 जून तक बढ़े लाकडाउन के दौरान डीडीहाट की बाजार को सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। व्यापार संघ की बैठक में अध्यक्ष मनोज शाह ने बताया कि डीहीहाट नगर में बाहरी राज्यों से आए लोगों के परिवार खरीदारी करने आ रहे है। कई ऐसे लोग होम क्वारंटीन है जो रेड जोन से आए हैं। व्यापार संघ कोरोना को लेकर कोई भी खतरा नहीं उठाना चाह रहा है। इसी के चलते सुबह सात से दिन में दो बजे तक व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के विरूद्ध कोई व्यापारी अपनी दुकान खोलता है तो व्यापार संघ उससे एक हजार का अर्थदंड वसूलेगा। वही रविवार को साप्ताहिक बंदी, सैलून व मीट की दुकान मंगलवार को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। बैठक में समस्त व्यापारी मौजूद थे।