फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुनस्यारी के 13 होटल, होम स्टे में मिली सुरक्षा मानकों में खामी

Sat, 28 Feb 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। होली पर्व पर मिलावटखोरी और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। शनिवार को एसडीएम डॉ. ललित मोहन तिवारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने होटलों, होम स्टे और मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य विभाग ने मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे और संचालकों को स्वच्छता की कड़ी हिदायत दी।
विज्ञापन

निरीक्षण में सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी सामने आई, जिसके बाद 13 होटल और होम स्टे को अग्निशमन यंत्र न होने और नवीनीकरण न कराने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। एसडीएम ने चेतावनी दी कि मानकों का उल्लंघन करने वाले अवैध प्रतिष्ठानों को तत्काल सीज किया जाएगा। टीम में जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या, तहसीलदार आशीष रौतेला, राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र, राजस्व उपनिरीक्षक परवेज अंसारी, सहायक खाद्य कमिश्नर आरके शर्मा, खाद्य सहायक अर्जुन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें