पिथौरागढ़। जीआईसी-सुकौली मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे बने हुए हैं। गड्ढों के कारण वाहनों के संचालन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी बना हुआ है।
लगभग दो किलोमीटर लंबे जीआईसी से सुकौली मार्ग पर जगह-जगह पर डामर उखड़ गया है। बीच सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। इस मार्ग से सुकौली, गणकोट, बिषाड़ आदि गांवों के लिए लोग पैदल और वाहनों से आवाजाही करते हैं। इसके अलावा ध्यान केंद्र और बौद्ध गोम्फा स्थित होने से प्रतिदिन सैकड़ों लोग घूमने के लिए जाते हैं। गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सड़क के मोड़ों में बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण गिरने से कई दुपहिया वाहन सवार चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क में डामरीकरण करने की मांग की है।