फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए मेतली के ग्रामीणों ने शिव दरबार में लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत का मेतली गांव अभी तक सड़क से नहीं जुड़ सका है। यहां के ग्रामीणों को गांव पहुंचने के लिए 10 किमी की खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ती है। वर्षों से सड़क निर्माण के लिए शासन-प्रशासन की गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने शिव मंदिर में पहुंचकर प्रार्थना की।
विज्ञापन


शिवरात्रि पर्व पर मेतली गांव के शिव मंदिर में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने यातायात सुविधा को लेकर चर्चा की। ग्रामीणों ने कहा कि शासन प्रशासन ने आज तक गांव की अनदेखी की है। गांव के लिए सड़क सुविधा नहीं है। इससे रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी दस किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर बाजार पहुंचना पड़ता है। राजेंद्र सिंह, रूप सिंह, देवेंद्र सिंह, खीम सिंह तथा महिला संगठन से जुड़ी हेमा देवी, मीना, माया देवी, नारू देवी ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि उन्हें कोरे आश्वासन दिए गए हैं। इस उपेक्षा के खिलाफ अब आगामी लोक सभा चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा।

बैठक में पुष्कर सिंह, गोपाल सिंह, तारा सिंह, मोहन सिंह, प्रेम सिंह सोबन सिंह, हरीश, मनोज सिंह, अरविंद सिंह, गोपाल सिंह, मधुरा दत्त भट्ट, कमला देवी, रामा देवी, नारू देवी, पुष्पा, भागीरथी, रोशनी आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें