फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने मदनपुर-काकड़ा सड़क का शिलान्यास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। काकड़ा के लोगों को अब जल्द ही यातायात सुविधा मिल जाएगी। बृहस्पतिवार को विधायक मीना गंगोला ने सड़क का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


विधायक ने मदनपुर से काकड़ा के लिए राज्य योजना से बनने वाली 3 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। राज्य योजना से सड़क मंजूर कराई गई है, जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सड़क का निर्माण लोनिवि का बेड़ीनाग डिविजन करेगा। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


जल्द से जल्द क्षेत्र के लोगों को यातायात सुविधा का लाभ मिले, विभाग इसके लिए तत्परता से कार्य करे। विशिष्ट अतिथि जिला योजना समिति के सदस्य गोकुल गंगोला, प्रधान मोहन जोशी, जगजीवन प्रसाद, गोविंद पांडेय, रमेश डोबाल, महेश बिष्ट, देवेंद्र मेहता, जीवन बिष्ट, हरीश सिंह, गणेश राणा, अर्जुन मेहता, भूपाल मेहता, चंचल सिंह, मोहन बिष्ट, धाम सिंह बिष्ट, नंदन मेहता, देवेंद्र आगरी ने सड़क मंजूर होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर लोनिवि के अधिकारियों के साथ ही क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें