पिथौरागढ़। हिमोत्थान सोसाइटी की ओर से विकास भवन सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान खुले में शौच के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।
कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने किया। उन्होंने खुले में शौच के दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छता अपनाने और स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करने का अनुरोध किया।
फीड बैंक फाउंडेशन के ट्रेनर अजय सिन्हा और विरेंद्र शंकर ने खुले में शौच से मुक्ति के फायदे बताए। विजय अधिकारी के संचालन में आयोजित कार्यशाला में गंगोलीहाट विकास खंड के 45 गांवों के प्रधानों, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों के साथ ही पीडी डीआरडीए डीडी पंत, स्वजल से डॉ. हिमांशु पांडेय, रविंद्र भट्ट, विरेंद्र वर्मा, सुुनील सिंह, शरद रमोला, डिगर सिंह समेत 65 लोगों ने प्रतिभाग किया।