फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति, स्थायी प्रमाण न बनने पर बिफरा वाल्मीकि समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वाल्मीकि युवा संघ ने वाल्मीकि समुदाय को जाति और स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी न करने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

वाल्मीकि युवा समिति के जिलाध्यक्ष अमित भारती की अध्यक्षता में नगरपालिका सभागार में हुई वाल्मीकि समाज, मोहल्ला स्वच्छता समिति की बैठक में कहा गया कि वाल्मीकि समाज के लोग दशकों से सीमांत जिले में रह रहे हैं। इस समाज के लोगों को जाति और स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं।

1979 से इस समाज के लोग सीमांत जिले में रह रहे हैं। जाति और स्थायी निवास प्रमाण पत्र न बनने से इस समाज के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बैठक में समाज के लोगों ने विभिन्न विभागों में रिक्त पर्यावरण मित्रों के पदों पर नियुक्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा गया कि मोहल्ला स्वच्छता समितियों में तैनात पर्यावरण मित्रों को 8000 रुपये मानदेय और वाल्मीकि समाज को आवास के लिए नजूल भूमि उपलब्ध कराने की बात कही थी, इस पर अमल नहीं किया जा रहा है। कहा कि महीने में एक बार वाल्मीकि समाज की बस्तियों में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाना चाहिए। बैठक में कैलाश चौधरी, भोला लाल, छत्रपाल, धीरेंद्र, प्रशांत, अभिषेक, विमला, शंकर, वीरवती, रानी, दयावती, मिथिलेश, राजपाल, गुलशन, सविता, लक्ष्मी, अनीता, विमला, पूनम, बबीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें