फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडेगांव वार्ड में बंद नालियों से निकलती है सड़ांध

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के बीचोंबीच स्थित पांडेगांव वार्ड में नालियों की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है। मोहल्लों के साथ ही सड़क किनारे नालियां जाम हैं। इनसे उठने वाली दुर्गंध से आम लोगों के साथ ही राहगीरों का चलना भी मुश्किल हो जाता है। पांडेगांव में शिव मंदिर के पास स्थित नौला तो बेहद खराब हालत में है। वार्ड वासियों का कहना है कि कई बार समस्याओं को उठाने के बाद भी पालिका की ओर से कभी कोई पहल नहीं की गई।
विज्ञापन


पांडेगांव वार्ड संख्या 12 का जब जायजा लिया गया तो संपर्क मार्ग की स्थिति ठीक थी, लेकिन जैसे ही गली में प्रवेश किया तो रास्ता जगह-जगह टूटा है। नालियां पूरी तरह से बंद पड़ी हैं। सब्जी की दुकान चलाने और गायों का संरक्षण करने वाले शिवदत्त भट्ट ने बताया कि सड़क पर आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं।

मोहल्ले में रास्ते टूटे हैं, नालियां बंद पड़ी हैं। गुप्ता तिराहे से अपटेक तिराहे तक मूत्रालय और पानी की समस्या है। इससे काफी दिक्कत होती है। हंसी उपाध्याय ने बताया कि वर्ष 2007 से रास्ता नहीं बनाया गया है। कभी-कभार मरम्मत जरूर कर दी जाती है, लेकिन रास्ता फिर से जगह-जगह टूट जाता है। मुख्य रास्ते के थोड़ा अंदर ही चेंबर खुला है। इसमें रात में गिरने का खतरा रहता है। सीवर लाइन नहीं है। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


पांडेगांव शिव मंदिर के पास रहने वाले गोविंद कफलिया ने बताया कि नाली की गंदगी सीधे नौले में गिरती है। लोगों के घरों का सीवर का पानी सीधे नौले में ही जाता है। कुछ वर्षों तक लोग इस नौले का पानी पीते थे, लेकिन अब यह गंदा हो गया है। पांडेगांव वार्ड की सीमा पर स्थित बड़ा नाला अभी पूरी तरह पाटा नहीं गया है। लोग मरे जानवर उसमें डाल देते हैं। दुर्गंध के चलते रहना मुश्किल हो जाता है। गंगा देवी ने बताया कि नालियां जाम रहती हैं। सफाई की व्यवस्था भी बेहतर नहीं है। उन्होंने बताया कि वह वोट मांगने आने वाले सभासद और अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के समक्ष समस्याओं को उठा रहे हैं।
विज्ञापन


पांडेय गांव वार्ड संख्या 12
कुल मतदाता 1442
महिला मतदाता 746
पुरुष मतदाता 696
सभासद उम्मीवार 3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें