फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क कटिंग के मलबे से वन संपदा को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जौलजीबी से धारचूला की ओर ग्रिफ द्वारा सड़क चौड़ीकरण के दौरान फेंके जा रहे मलबे से बहुमूल्य वन संपदा के साथ ही पर्यावरण को भी खासा नुकसान पहुंच रहा है। क्षेत्र के लोगों ने निर्धारित स्थलों पर ही मलबा डंप करने की मांग की है।
विज्ञापन


जौलजीबी से ढुंगातोली के बीच काफी समय से सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। ढुंगातोली एवं किमखोला के पास मलबे और बोल्डरों को सड़क के नीचे सीधे जंगल में डाल दिया जा रहा है। इससे साल, शीशम, टुन आदि पेड़-पौधों को नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही धूल से स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

किमखोला के पूर्व प्रधान राम सिंह बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान निकले मलबे को निर्धारित डंपिंग जोन में डाला जाए, जिससे कि पर्यावरण को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें