फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने दिया युवाओं को समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जिला बनाओ वर्किंग कमेटी के सदस्यों ने वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देव सिंह डसीला के आवास पर जाकर उनसे छह सितंबर की महारैली के लिए समर्थन मांगा। डसीला ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि वह आंदोलन में उनके साथ रहेंगे।
विज्ञापन


वर्किंग कमेटी के सदस्य लवि कफलिया के नेतृत्व में हाट थर्प के युवाओं ने सुभाष चंद्र बोस वार्ड स्थित डसीला के आवास पर पहुंच उन्हें छह सितंबर को आयोजित महारैली की जानकारी दी। इस पर डसीला ने कहा कि युवाओं ने आज उन्हें स्वतंत्रता संग्राम की याद दिला दी है।

कहा कि आज पुन: एक आंदोलन की जरूरत है। कहा कि जनता को वर्ष 2011 से गुमराह किया जा रहा है। कहा कि छोटी प्रशासनिक इकाइयां नहीं होने से पर्वतीय क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है। लोग आज भी शिक्षा, संचार, पानी, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें