डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिला बनाने की मांग को लेकर युवा शक्ति ने कमर कस ली है। युवा शक्ति की बैठक में निर्णय लिया गया कि छह सिंतबर के महाबंद को लेकर गांव-गांव तक संपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन लिया जाएगा। महाबंद को सफल बनाने की अगली रणनीति 27 अगस्त को आयोजित बैठक में तय की जाएगी।
रामलीला मैदान में बुधवार को लवि कफलिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महाबंद को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। कहा गया कि ग्रामीण स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। साथ ही नगर क्षेत्र के प्रत्येक व्यापारी से मुलाकात कर उनसे समर्थन मांगा जाएगा। स्कूल प्रबंधकों से मुलाकात की जाएगी और युवाओं को आंदोलन से जोड़ा जाएगा।
राजेंद्र बोरा ने कहा कि सभी युवा अभी से आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांवों में संपर्क अभियान चलाएं। कहा कि लोगों को जागरूक कर ही आंदोलन को अपने अंजाम तक पहुंचाया जा सकता है। जौरासी के गुलाब बोरा ने भरोसा दिलाया कि उनके क्षेत्र के युवाओं की आंदोलन में व्यापक भागीदारी रहेगी। बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित महाबंद को चौबाटी, नारायणनगर, ओगला, भागीचौरा, सिंगाली, दूनाकोट, आदिचौरा आदि जगहों से व्यापक समर्थन मिल रहा है। बैठक में कमल जोशी, ओमप्रकाश, आनंद चौहान, रवि बोरा, विनोद धर्मशक्तू, रविंद्र बोरा, कवींद्र बिष्ट, पवन टोलिया समेत कई युवा मौजूद रहे।