फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरड़िया में लगातार हो रहा रामगंगा का प्रहार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। थल-मुनस्यारी मार्ग पर नया बस्ती, हरड़िया और रातीगाड़ के पास लगातार हो रहे भूस्खलन से यातायात बाधित हो रहा है। रविवार रात भारी बारिश के चलते सड़क बंद हो गई थी। सुबह करीब आठ बजे सड़क थोड़ी देर के लिए खुली। इसके बाद फिर तेज बारिश के चलते भूस्खलन होने से यातायात बाधित हो गया। शाम चार बजे फिर से यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन


हरड़िया नाले से भूस्खलन का दायरा बढ़ रहा है। नया बस्ती के पास करीब 250 मीटर में नया भूस्खलन जोन बन जाने से नाचनी की ओर भूस्खलन का खतरा बढ़ रहा है। पहाड़ी और नीचे रामगंगा से हो रहे भू कटाव से मुश्किल बढ़ती जा रही है।

बारिश में आए दिन तीनों जगहों पर भूस्खलन हो रहा है। रविवार रात भूस्खलन होने से सड़क हरड़िया और रातीगाड़ पर बंद हो गई। सुबह आठ बजे मलबा हटाकर कुछ देर के लिए यातायात सुचारू हो पाया। बाद में फिर से मलबा आने से सड़क बंद हो गई। इसके चलते थल और मुनस्यारी से आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। शाम को चार बजे फिर से सड़क को यातायात के लिए खोला जा सका। दिन में करीब सात घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें