बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राजकीय आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के सीमांकन की मांग को लेकर शिक्षिकाओं ने वन सरपंच भट्टीगांव से मुलाकात की। प्रधानाचार्य उषा पंत ने बताया कि विद्यालय की भूमि का सीमांकन नहीं होने से अराजकतत्व संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
शिक्षिकाओं ने सरपंच कैलाश चन्याल को सौंपे ज्ञापन में कहा कि वन पंचायत भट्टीगांव द्वारा विद्यालय के लिए 80 नाली भूमि दान में दी थी। इस भूमि का अब तक सीमांकन नहीं हो पाया है। पूर्व में विद्यालय की भूमि पर वन महोत्सव के दौरान पौधरोपण किया गया था, लेकिन वर्तमान में एक भी पेड़ नहीं है। सीमांकन नहीं होने से विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
विद्यालय के पास सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से छात्राओं के साथ दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। सरपंच ने एसडीएम को पत्र लिखकर विद्यालय और वन पंचायत की भूमि का सीमांकन जल्द कराने का अनुरोध किया है। इस दौरान आशा पंत, किरन विश्वकर्मा, कमला टम्टा, हिमानी बोरा, संगीता आर्या आदि थे।