फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में पासपोर्ट सेवा केंद्र को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए देहरादून या अल्मोड़ा के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विदेश मंत्रालय ने पिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 31 मई को केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री/स्थानीय सांसद अजय टम्टा को लिखे पत्र में जानकारी दी कि मंत्रालय ने पिथौरागढ़ पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। यह योजना डाक विभाग के साथ मिलकर पासपोर्ट केंद्र खोलने के लिए बनाई गई है।

केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इससे सीमांत जिले के लोगों को सुविधा मिलेगी। घर के नजदीक पासपोर्ट बन सकेगा। राज्यमंत्री ने कहा कि जिले के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। पिथौरागढ़ डाकघर में जल्द ही पासपोर्ट सेवा केंद्र खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, पिथौरागढ़ में पासपोर्ट सेवा केंद्र को मंजूरी देने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष उमा पांडे, भाजपा नेता अर्जुन सिंह बिष्ट, इंदर लुंठी ने केंद्रीय विदेश मंत्री और केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें