फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले जिले के आठ छात्र-छात्राओं को विभाग ने स्कूटी बांटी। इनाम में स्कूटी मिलने से छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


शनिवार को सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में डीएम सी रविशंकर ने विजेता खिलाड़ियों को स्कूटी दी। इनमेें बालक वर्ग के विजेता डीडीहाट के चंचल सिंह, विण के अजय सिंह, मूनाकोट के रोहित कुमार, बेड़ीनाग के गोपाल सिंह शामिल हैं।

इसी तरह बालिका वर्ग में विण की शोभा कोहली, बेड़ीनाग की भावना कार्की, मूनाकोट की हेमलता, गंगोलीहाट की विमला बोरा ने अव्वल स्थान प्राप्त कर स्कूटी जीती। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत चौहान, पूर्व नपा अध्यक्ष राजेंद्र रावत, विधायक प्रतिनिधि केएस वल्दिया, आशीष पांडेय, दीपा जोशी, राजेंद्र दिगारी, शांतिप्रकाश आर्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें