बैतड़ी/झूलाघाट(पिथौरागढ़)। नेपाल के प्रदेश नंबर सात के बझांग जिले में बरसाती नाले में एक जीप के बहने से तीन व्यापारियों की मौत हो गई है। नेपाल सेना और पुलिस ने रेस्क्यू के दौरान नाले से शव बरामद कर लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
बुधवार की रात अछाम जिले में तेज बारिश के साथ सभी नाले उफान में आ गए थे। इस बीच, तमैल से जय पृथ्वी राजमार्ग होते हुए चैनपुर जा रही जीप सुबेड़ा के पास चैठेखोला बरसाती नाले में बह गई। जीप में सवार रमेश चंद (28) निवासी कंचनपुर दोधारा चांदनी, ओमराज बन (32) निवासी खप्तड़छाना गांव पालिका वार्ड संख्या दो और केदारस्यू गांव पालिका एक के चौड़ाला निवासी असु ओड़ (30) की मौत हो गई।
तीनों व्यापारी थे और बझांग से अपनी दुकानों के लिए सामान लेकर लौट रहे थे। मृतकों की जेब से मिले परिचय पत्र के आधार पर उनती शिनाख्त हुई। ब्यूरो