फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनकर्मियों की 27 से बेमियादी हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दो सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित वनकर्मियों ने सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। राज्य कैबिनेट के वन दारोगा पदों पर सीधी भर्ती के फैसले और पदोन्नति में बाध्यता को कर्मचारी हितों के खिलाफ बताया है। आंदोलित कर्मियों ने 27 मार्च से बेमियादी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी वन बीट अधिकारी संघ के बैनर तले वनकर्मियों ने रेंज कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से सीधी भर्ती को रद्द करने और पदोन्नति में 10 साल की बाध्यता समाप्त करने की मांग की।

इधर, सहायक वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हेम चंद्र जोशी ने प्रदर्शन स्थल पहुंचकर समर्थन की घोषणा की। इस दौरान कैलाश चंद्र, कैलाश सिंह, भावना धामी, दीपक कुमार, कुलदीप कुमार, योगेश पांडे, लालमणि जोशी, मनोज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें