फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी एसपी ने कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रभारी एसपी का काम देख रहे एसके मीणा ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी थानों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही नेपाल सीमा पर किए जा रहे सुरक्षा इंतजामों के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने पुलिसकर्मियों की समस्याओं की जानकारी हासिल करते हुए कहा कि सभी को पूरी निष्ठा और मेहनत से काम करना होगा।
विज्ञापन


यहां के पुलिस अधीक्षक अजय जोशी दस दिन के अवकाश पर चले गए हैं। उनकी जगह मीणा प्रभारी एसपी का काम देख रहे हैं। मीणा इस समय 46वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक के पद पर कार्यरत हैं। समीक्षा बैठक में उन्होंने रात्रि गश्त तेज करने, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश दिए। मीणा ने पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत समस्याओं की जानकारी भी ली।

पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने प्रभारी एसपी को जिले की स्थिति के बारे में बताया। कहा कि नेपाल सीमा पर पुलिस की चौकसी बढ़ाई गई है। इस समय महाकाली का जलस्तर कम होने से अवैध रास्तों से अपराधियों के घुसपैठ की आशंका रहती है। नेपाल सीमा पर स्थित थानों की पुलिस एसएसबी के साथ तालमेल बनाकर चल रही है। बैठक में सभी थानों के प्रभारी, जिला पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें