फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ का आदित्य सेना में अफसर बना

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के खड़कोट मोहल्ले निवासी आदित्य बिष्ट सेना में अफसर बने हैं। आदित्य ने आफीसर्स ट्रेनिंग एकेडमी गया बिहार में प्रशिक्षण लिया और नौ दिसंबर को हुई पासिंग आउट परेड में वह अफसर बने।
विज्ञापन


मूल रूप से चंपावत निवासी आदित्य के पिता विनोद बिष्ट विद्युत वितरण खंड पिथौरागढ़ में उपखंड अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। माता मीनाक्षी बिष्ट गृहणी हैं। आदित्य के माता-पिता पासिंग आउट परेड के समय गया (बिहार) में मौजूद रहे। आदित्य ने जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल से इंटर तक की शिक्षा ली।

स्नातक की डिग्री के लिए वह पुणे चले गए। वहीं से उन्होंने सेना का कमीशन पास किया। आदित्य के नाना स्व. देवेंद्र भट्ट पिथौरागढ़ जिला पंचायत के अध्यक्ष थे। मामा मनोज भट्ट भाजपा नेता हैं। आदित्य के सेना में अफसर बनने से परिजनों, मित्रों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें