फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के खिलाफ मंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत यूथ मोर्चा (सीयूमो) ने बिजली व्यवस्था में लगातार आ रहे व्यवधान और अघोषित कटौती के खिलाफ प्रदेश के ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि सरकार का 24 घंटे बिजली देने का वादा झूठा साबित हो रहा है। जाड़े के मौसम में लोग परेशान हो रहे हैं। बिजली मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास है, लोगों ने उन्हें भी निशाने पर रखा।

संगठन के जिलाध्यक्ष जनार्दन पंत के नेतृत्व में सिमलगैर बाजार में एकत्र कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुतला फूंकने के बाद हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सोमवार रात भर पुरानी बाजार समेत तमाम इलाकों में बिजली नहीं थी।
विज्ञापन


जाड़े के मौसम में लोगों को बगैर बिजली के रात काटनी पड़ रही है। विभाग लगातार अघोषित कटौती कर रहा है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कोई बिजली संबंधी दिक्कत के लिए विभागीय अधिकारियों को फोन करना चाहे तो अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं। कहा कि बिजली कटौती पर अंकुश नहीं लगा तो आम जनता को साथ लेकर विभाग के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान राकेश वर्मा, राहुल खत्री, सुरेश जोशी, शंकर राम, नवीन शर्मा, अजय लोहिया, नदीम, अरबाज, कपिल, शहबाज, बहादुर राम, ध्रुव सिंह धामी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, पवन नाथ, धर्मेंद्र भट्ट, मुकेश कुमार, कौशल कपूर, शंकर राम आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें