फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय शिल्पकार फोरम ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर पिथौरागढ़ को विशेष जिले दर्जा देने की मांग की है। कहा है कि यह जिला नेपाल और तिब्बत की सीमा से सटा है। जिले के अंतरराष्ट्रीय और सामरिक महत्व को देखते हुए यहां पर विकास के मानक अलग होने चाहिए और सीमा क्षेत्र के विकास पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


फोरम अध्यक्ष शंकर राम कोहली ने पत्र में कहा है कि देश की आजादी के 70 साल बीतने पर भी पिथौरागढ़ जिले का समुचित विकास नहीं हो पाया है। इसके विकास के लिए केंद्रीय मद से धनराशि दी जाए और सीमा क्षेत्र के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि आज भी सीमा पर स्थित गांवों में बिजली, पानी, सड़क, रोजगार की कोई सुविधा नहीं है। इसी कारण गांव खाली होते जा रहे हैं। यह सुरक्षा की दृष्टि से भी उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें