फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर के खाताधारकों और एजेंटों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। उपडाकघर की अव्यवस्थाओं के खिलाफ बुधवार को खाताधारकों और एजेंटों ने जोरदार प्रदर्शन किया। डाकघर में इंटरनेट सेवा में खराबी आने से पिछले दो महीने से काम ठप पड़ा है। इतने लंबे समय से सेवा में सुधार न कर पाने पर डाक विभाग के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा है।
विज्ञापन


डाकघर में नए खाते खोलने, जमा, भुगतान का काम न होने से लोग परेशान हैं। अधिकांश लोग डाकघर से ही लेनदेन करते हैं। एजेंटों का कहना है कि समय पर किश्त की राशि जमा न होने से उनको हर महीने पेनाल्टी देनी पड़ रही है। डाकघर की खामियों की सजा एजेंट और खाताधारक भुगत रहे हैं।

खाताधारकों और डाकघर के एजेंटों ने कहा कि यदि जल्दी इस खराबी को दूर नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में इंदिरा देउपा, कमला वर्मा, मोतिमा नेवे, जीवंती जंगपांगी, खीमा देवी, मुन्नी देवी, चंपा देवी, गोकुल धर्मशक्तू, मोती राम आदि शामिल हुए। इस अव्यवस्था के बारे में पोस्टमास्टर हरीश चंद्र उपाध्याय का कहना है कि डाकघर में टेलीफोन की दो लाइन हैं।
विज्ञापन


यह समस्या सर्वर में खराबी के कारण पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों को इस समस्या के बारे में बताया जा चुका है। बता दें कि थल उपडाकघर से कई शाखाएं जुड़ी हैं और करीब 50 गांवों के लोग इसी उपडाकघर की सेवाओं पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें