फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैतोली वन पंचायत का जंगल देवी को अर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। इस तहसील के वन पंचायत मैतोली का जंगल देवी को अर्पित कर दिया गया है। जंगल में अवैध कटान और अतिक्रमण को रोकने के लिए सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। जिले में अब तक दो दर्जन से ज्यादा जंगल सुरक्षा के लिए देवी को अर्पित किए जा चुके हैं। देवी को अर्पित जंगल में किसी प्रकार का अवैध कटान नहीं होता। मैतोली के जंगल को पांच साल के लिए अर्पित करते हुए कहा गया है कि जंगल में कटान करने वालों को देवी दंडित करेगी।
विज्ञापन


सरपंच माधवानंद भट्ट ने बताया कि वन पंचायत के जंगल में लाख कोशिश के बाद भी अवैध कटान नहीं रुक पा रहा था। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि जंगल की सुरक्षा के लिए पांच वर्ष तक यह जंगल देवी को अर्पित रहेगा। जिले में इससे पहले जितने जंगलों को देवी को अर्पित किया गया सभी में अवैध कटान और अतिक्रमण पूरी तरह बंद हो गया। इस इलाके में न्याय की देवी कोटगाड़ी की अपार मान्यता है।

डीडीहाट क्षेत्र के जितने भी जंगल देवी को अर्पित किए गए हैं, उन सभी में अब पेड़ पौधे विकसित हो गए हैं। मैतोली वन पंचायत की हुई बैठक में सुरेश भट्ट, दिनेश भट्ट, नवीन भट्ट, प्रधान जवाहर राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें