फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एलएसएम पीजी कैंपस पिथौरागढ़ के 1200 छात्र-छात्राओं को अंकपत्र का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के पिथौरागढ़ कैंपस के 1200 से अधिक छात्र-छात्राएं अंकपत्र का इंतजार कर रहे हैं। जिन छात्र-छात्राओं को अंक पत्र मिले हैं, उनमें भी कई खामियां है। अंकपत्र नहीं मिलने से छात्र-छात्राओं को अगली कक्षाओं में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। वह अंकपत्र पाने और सुधार करने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इसके बाद भी विश्वविद्यालय को छात्र-छात्राओं का दर्द नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

एलएसएम पीजी कैंपस पिथौरागढ़ में स्नातक के ही करीब 800 से अधिक छात्र-छात्राओं को चार साल से अंकपत्र नहीं मिल सका है। 2021-23 बैच के स्नातकोत्तर के सभी विषयों के केवल 333 ही अंकपत्र कॉलेज परिसर में पहुंची है। इनमें भी कई खामियां मौजूद हैं। जिन छात्र-छात्राओं को अंकपत्र नहीं मिले हैं उन्हें अपने परीक्षा परिणाम के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। कई छात्रों के ऑनलाइन अंकपत्र में पास तो है, लेकिन विभाग से दिए जाने वाले अंकपत्र में छात्र-छात्राएं या तो फेल हैं या गलत अंक दर्ज हैं। इन्हें देख छात्र-छात्राएं शिकायत लेकर निदेशक के पास पहुंच रहे हैं।
-


कोट-
अंकपत्र में गड़बड़ी की शिकायत लेकर लगातार बच्चे आ रहे हैं। छात्र-छात्राओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके लिए विवि को लगातार पत्राचार किया जा रहा है। -डॉ. हेम चंद्र पांडेय, निदेशक पिथौरागढ़ कैंपस।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें