फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जनता मिलन में 120 आवेदन, सीडीओ ने दिए निस्तारण के निर्देश

Mon, 12 Oct 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सोमवार को जिला सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह की अध्यक्षता में लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 120 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को सभी आवेदनों का संवेदनशीलता, तत्परता और समयबद्धता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। प्रमुख समस्याओं में सोलर लाइट, फसलों की सुरक्षा, प्रधानमंत्री आवास, सुरक्षा दीवार, सड़क और पेयजल शामिल थे। उन्होंने अधिकारियों से जनहित के मामलों में अनावश्यक विलंब न करने को कहा। पात्र व्यक्तियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता पर उपलब्ध कराया जाए। जनता मिलन का उद्देश्य केवल समस्याओं को सुनना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान 11 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी मौके पर बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें