फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 आपदा प्रभावितों से होगी रकम की वसूली

Fri, 08 Apr 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
आपदा प्रभावितों से होगी रकम की वसूली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार को आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव उत्तराखंड शासन अमित नेगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा मद से बन रहे आवासों की समीक्षा की और मानक के अनुसार मकानों का निर्माण न करने वाले लोगों से धन की वसूली करने के निर्देश दिए। जिले में 12 लोगों से रकम की वसूली होगी।
विज्ञापन


सचिव ने आपदा मद में मिली धनराशि का सही उपयोग न होने पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने बताया कि जिले में 659 आपदा प्रभावितों को आवास आवंटित किए गए थे। इनमें से चार लोगों के अन्यत्र मकान होने की पुष्टि हुई। तीन लोगों ने रकम मिलने के बाद भी आवास निर्माण नहीं किया। इन लोगों से पहली किस्त वापस ले ली गई थी।  कुल 652 मकानों का निर्माण जिले में प्रारंभ किया गया। डीएम ने कहा कि 12 लोगों ने भवनों का निर्माण मानकों के अनुसार नहीं किया है। 29 मकान निर्माण के अंतिम चरण में हैं। बाकी मकान बन चुके हैं।

डीएम ने कहा कि मानकों के अनुसार काम न करने वाले लोगों से अब तक दी गई धनराशि जो कि 3.5 से 4.5 लाख तक है, वसूल करने के निर्देश आपदा प्रबंधन अधिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग लाभार्थियों का लगातार मार्गदर्शन कर रहा था, लेकिन कुछ लाभार्थियों ने भवन निर्माण को गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें