फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तांकुल में बनेगी 12 मेगावाट की बिजली परियोजना

Fri, 12 Jul 2024 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला के ​इसी सिमखोला गाड़ में प्रस्तावित है तांकुल बिजली परियोजना। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चीन सीमा से लगे धारचूला तहसील के तांकुल में जल विद्युत निगम की 12 मेगावाट की रन ऑफ द रिवर परियोजना अक्तूबर तक शुरू होने की संभावना है। परियोजना की भूगर्भीय सर्वे पूरा हो गया है। क्षतिपूरक वृक्षारोपण के तहत वन विभाग को 3.94 करोड़ में से 1.70 करोड़ रुपया जमा कर दिया गया है।
विज्ञापन

जल विद्युत निगम की तांकुल परियोजना लंबे समय से प्रस्तावित है। कस्तूरा अभ्यारण्य के एक किमी के दायरे में आने से योजना में देरी हुई है। निगम के अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि परियोजना की लागत 11842.76 लाख रुपये हैं। सिमखोला गाड़ में प्रस्तावित परियोजना के लिए तीन किमी लंबी नहर बनाई जाएगी। इसमें कुल 9.37 हेक्टेयर भूमि आ रही है। इस परियोजना से 70.72 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा।
भारत सरकार से परियोजना को पहले ही सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई थी।परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए शीघ्र ही देहरादून में बोर्ड की बैठक भी प्रस्तावित है। निगम के उप महाप्रबंधक शशिकांत सिंह ने बताया कि इस परियोजना के बनने से धारचूला के दर्जनों गांवों को लाभ मिलेगा। वर्तमान में परियोजना को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

बाक्स
जिम्बागाड़ में भी प्रस्तावित है परियोजना
पिथौरागढ़। जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि मुनस्यारी स्थित सेराघाट के जिम्बागाड़ में 12 मेगावाट की परियोजना प्रस्तावित है। इस परियोजना के भी शीघ्र ही अस्तित्व में आने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें