फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनखोली गांव में भूस्खलन से 12 मकान आए खतरे की जद में

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारी बारिश के कारण मूनाकोट ब्लॉक के पनखोली गांव में 12 मकान खतरे की जद में आ गए हैं। भूस्खलन के कारण गांव को जाने वाली विद्युत लाइन के दो पोल गिर गए हैं। जिससे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन

पनखोली गांव में भूस्खलन से हरी दत्त कापड़ी, भुवन चंद्र कापड़ी, बंशीधर, सुरेश चंद्र, दया किशन, भावना, ईश्वरी दत्त, गोविंद बल्लभ, गोपाल दत्त, गोविंद कापड़ी, जगदीश और परमानंद कापड़ी के घर को खतरा पैदा हो गया है। कई मकानों की सुरक्षा दीवार गिरने के साथ ही आंगन में दरारें आ गई हैं।
ग्राम प्रधान पनखोली नवीन चंद्र कापड़ी ने बताया मुख्य सड़क में तलाब बन जाने से हल्की बारिश में पानी गांव में घुस रहा है। एसडीएम पिथौरागढ़ ने नुकसान का जायजा लेने के लिए टीम को भेज दी है। मूसलाधार बारिश से मड़सिलोली में भी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण भगवान राम के मकान की छत और आंगन मलबे से पट गया। मकान के पीछे अभी भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक ने मौका मुआयना कर क्षति की रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से मुआवजा और भूस्खलन से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें