फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के 94परीक्षा केंद्रों में देंगे 12 हजार बच्चे बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
पिथौरागढ़ एसडीएएस स्कूल को बोर्ड परीक्षा के लिए सेनेटाइज किया गया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत। जिले में 22से 25 जून तक आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शिक्षा विभाग ने पूरी कर ली है। जिले के 94 परीक्षा केंद्रों में 12 हजार बच्चे अवशेष बचे पेपरों की परीक्षाएं देंगे। शिक्षा विभाग ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र को लगातार सैनिटाइज रहा है। साथ ही परीक्षा केंद्र बाहर बच्चों, अध्यापकों की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी की गई है। विभाग प्रत्येक बच्चे को मास्क भी उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि कोविड-19 और लॉक डाउन के कारण वर्ष 2020 की उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा जिसमें इंटरमीडिएट में 3 व हाईस्कूल में 2, कुल 5 विषयों की परीक्षाएं नहीं हो पाई थी। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं 22, 23 व 24 जून को दो पालियों में सम्पन्न की जाएगी। प्रथम पाली में हाईस्कूल की तथा द्वितीय में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। जिले में कुल 94 परीक्षा केन्द्र हैं। कोविड-19 के तहत विभिन्न विद्यालयों में क्वारंटीन सेंटर भी बनाए गए थे। एहतियातन संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को दो बार सैनिटाइज कर दिया गया है। परीक्षा केंद्र के बाहर बच्चों और ड्यूटी में लगे अध्यापकों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों की परीक्षा में बैठने से पहले और पेपर छोड़ने के बाद थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बच्चे को मास्क भी दिया जाएगा।
चंपावत जिले में पहले दिन इंटर का जीव विज्ञान का पेपर होगा। मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित ने बताया कि जीव विज्ञान में 29 परीक्षा केंद्र में 541 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के मद्देनजर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के क्रम में परीक्षा से पूर्व अभिभावकों को अपने बच्चों के स्वस्थ होने खासकर आईएलआई (इंफ्लूएंजा लाइक इलनैस) के किसी तरह के लक्षण नहीं होने का प्रमाणपत्र देना होगा। साथ ही परीक्षार्थियों को मास्क पहनने के साथ सैनिटाइजर साथ लाना होगा। हाईस्कूल में गणित, उर्दू व संस्कृत तथा इंटर में संस्कृत, जीव विज्ञान, गणित व समाज शास्त्र के पेपर होने हैं। हाईस्कूल के पेपर सुबह 9 बजे से और इंटर के पेपर दुपहर दो बजे से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें