पिथौरागढ़। सीमांत जिले में पेट्रोलियम पदार्थों का संकट दूर हो गया है। अधिकांश पेट्रोल पंपों में पेट्रोल और डीजल पहुंचने लगा है। जौलजीबी पेट्रोल पंप में डीजल तो हैै लेकिन पेट्रोल का संकट बना हुआ है।
शुक्रवार को जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में तेल का संकट गहरा गया था। डीजल, पेट्रोल के लिए वाहन चालक दिनभर भटकते रहे। जिले में कुल 15 पेट्रोल पंप हैं जिनमें से सात जिला मुख्यालय में हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के पूर्ति निरीक्षक शमशेर सिंह महर ने बताया कि सल्मोड़ा स्थित पेट्रोल पंप में दो दिन से तेल नहीं है। चालक टैंकर लेकर गया है लेकिन अभी वह तेल भरा कर नहीं लौटा है। जाजरदेवल स्थित कुमाऊं सर्विस पंप में सात हजार लीटर डीजल और तीन हजार लीटर पेट्रोल उपलब्ध है। हरवंश, ठुलघरिया पेट्रोल पंप में पर्याप्त मात्रा में तेल उपलब्ध है।
हनुमान मंदिर के नीचे स्थित पंप में तेल का टैंकर पहुंच गया है। ऐंचोली स्थित शहीद किशन सिंह पेट्रोल पंप में 10 हजार लीटर डीजल और तीन हजार लीटर तेल है। पंप का एक टैंकर रविवार को पहुंचने वाला है। महर ने बताया कि जिले में प्रतिदिन 15 हजार लीटर पेट्रोल और 25 हजार लीटर डीजल की मांग है। उन्होंने बताया कि फिलहाल तेल का कोई संकट नहीं है। पेट्रोल पंपों में तेल मिलने से वाहन स्वामियों ने भी राहत की सांस ली है। ब्यूरो