फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुवालेख-रसैपाटा-कुसैल सड़क की बदहाली को लेकर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मां चंडिका के दरबार को जोड़ने वाली सुवालेख-रसैपाटा-कुसैल सड़क में जगह-जगह मलबा पटा होने से वाहन संचालन में दिक्कत आ रही है। इससे नाराज लोगों ने सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रविवार से लगातार हो रही बारिश से सुवालेख-रसैपाटा-कुसैल सड़क बदहाल हो गई है। बाटुला से रसैपाटा तक कई स्थानों में मलबा पसरा है। कुसैल और तुलानी क्षेत्र में पटे मलबे के कारण वाहन संचालन में दिक्कत हो रही है। इससे गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को बाटुला और रसैपाटा के बीच आए मलबे के ढेर में खड़े होकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

लोगों का कहना था कि रसैपाटा इंटर कॉलेज और चंडिका दरबार जोड़ने वाली इस सड़क का निर्माण मानकों के अनुसार नहीं हुआ है। सड़क को मानकों के अनुसार चौड़ा नहीं किया गया है। सड़क पर निकास नाली नहीं बनाई गई हैं। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा है कि मलबे को हटाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। सड़क पर कभी भी हादसा हो सकता है। इसके लिए विभाग जिम्मेदार रहेगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल बालम सिंह, पूरन सिंह, मनोज ज्याला, ललित प्रसाद, सुनील कुमार ने कहा कि सड़क की दशा नहीं सुधारी गई तो आंदोलन किया जाएगा। उधर, क्षेत्रीय विधायक विशन सिंह चुफाल का कहना है कि सुवालेख-रसैपाटा सड़क में डामरीकरण के लिए धन मंजूर हो गया है। रसैपाटा-कुसैल सड़क पर डामरीकरण के लिए टेंडर लग चुके हैं। कुसैल सड़क पर चुनाव आचार संहिता के बाद डामरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क को मानकों के अनुसार चौड़ा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें