बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने नुक्कड़ नाटक के जरिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षाधिकारी तरुण पंत ने किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ ही हर क्षेत्र में आगे रहने का आह्वान किया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने स्वच्छ भारत अभियान को लेकर नाटक पेश किए। इस मौके पर ठाकुर सिंह डसीला, सुरेंद्र ग्वासीकोटी, दीप पाठक, पुष्पेंद्र पांडेय, हिमांशु उपाध्याय, पंकज पंत, दीवान कठायत, गंगा आर्या, पुष्पा बिष्ट, पार्वती, विमला रावत, हिमांशु उपाध्याय, राकेश लोहनी आदि मौजूद रहे।